उन्नाव, जून 29 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहा पर सोमवार शाम एक दुकान पर कुर्सी डाल कर बैठे 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध अचेत होकर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को मियागंज अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फिरोजी रंग का कुर्ता व सफेद रंग की धोती कुर्ता पहने है। जेब में खुजली की दवाई और 1700 रुपये की नगदी मिली है। मगर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कब्रिस्तान में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव, सनसनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...