कुर्सी विवाद में मारपीट, केस दर्ज
गोरखपुर, अप्रैल 20 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम राखूखोर निवासी व्यास ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 13 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे वह पीपीगंज से ठेले पर कुर्सी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में लाल बहादुर स्कूल के सामने पश्चिम दिशा में उनके ठेले से एक कुर्सी गिर गई। जब कुर्सी उठाने पहुंचे तो वहां मौजूद विशाल ने कुर्सी अपने कब्जे में ले ली। विरोध करने और कुर्सी वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडे व ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.