लखनऊ, अप्रैल 24 -- शहर के छोर वाले पेट्रोल पम्पों पर भीड़ गोमती नगर तक बढ़ा दबावलखनऊ, प्रमुख संवाददाताबाराबंकी-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु (घाघरा नदी पर बना पुल) के बंद होने से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। आसपास के प्रभावित जिलों के पम्प जल्दी खाली हो जा रहे हैं। इसका असर लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक पड़ रहा है। लखनऊ में खासतौर पर कुर्सी रोड, अयोध्या रोड से लेकर गोमती नगर तक के पेट्रोल पम्पों पर भीड़ होने लगी है।संजय सेतु न केवल इन दो जिलों को जोड़ता है, बल्कि नेपाल सीमा तक जाने वाली प्रमुख आपूर्ति श्रृंखला का भी हिस्सा है। यह भी पढ़ें- डीजल पेट्रोल की कमी के संकट से नहीं मिल रही निजात बहराइच और उससे आगे के जिलों में ईंधन की आपूर्ति लखनऊ या बाराबंकी के डिपो से होती है। पुल बंद होने से जो टैंकर सीधे मार्ग से जाते थे, उन्हें अब...