एटा, मई 11 -- Dulha-Dulhan News: यूपी के एटा में शादी-समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब दूल्हे की अचानक तबीयत खराब हो गई। दूल्हे को जैसे ही कुर्सी पर बैठाया गया तो वह बैठ नहीं पाया। कुर्सी से दूल्हा जमीन पर गिर गया। यह देखकर लड़की वालों ने कहासुनी शुरू कर दी। दुल्हन की मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। हालांकि लड़के वालों ने दूल्हे की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई। काफी मान-मनौव्वल भी की गई, लेकिन लड़की पक्ष ने एक न सुनी। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर बैरंग लौट गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के कठोली गांव के रहने वाले युवक का रिश्ता सकीट थाना क्षेत्र के नगला फुले गांव निवासी विजय सिंह की बेटी से तय हुआ था। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम सकीट स्थित सोनू गेस्ट हाउस में बारात पहुंची, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने ...