हरदोई, जून 27 -- शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय में शनिवार को जनसुनवाई के दौरान जैसे ही अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण को जानकारी मिली कि एक दिव्यांग फरियादी कार्यालय के बाहर बैठा अपनी शिकायत लेकर इंतजार कर रहा है, वह तत्काल अपनी कुर्सी छोड़कर स्वयं उसके पास पहुंचे। उन्होंने फरियादी की पूरी बात गंभीरता सुनी। संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम आँझी निवासी गुलाम के साथ गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में वह पहले मझिला थाने गए थे, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्याय की उम्मीद में उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी आपबीती सुनाई। दिव्यांग फरियादी की स्थिति की जानकारी ...