अररिया, अप्रैल 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड के कुर्साकांटा और रहटमीना में पैक्स चुनाव होना है। चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरु कर दी गई है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि रहटमीना व कुर्साकांटा में पैक्स चुनाव होना है। नामांकन की प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से 3 बजे दोपहर तक होगी। नामांकन के बाद 10 और 11 अप्रैल को नामांकन की संवीक्षा होगी। जबकि 13 अप्रैल को प्रत्याशी नाम वापसी ले सकेंगे। वहीं मतदान की प्रक्रिया 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम साढे़ चार बजे तक होगी। मतदान के बाद उसी दिन या दूसरे दिन सुबह से मतगणना का काम पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.