अररिया, मई 24 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि राज्य निर्वाचन आयोग ने नवंबर दिसंबर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के जनसंख्या के प्रारुप प्रकाशन कर दावा आपत्ति लिया था। दावा आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र से मात्र दो ही दावा आपत्ति प्राप्त हुआ। बीपीआरओ अमित मिश्रा ने बताया कि कुआड़ी पंचायत से चौहद्दी को लेकर एक दावा आपत्ति प्राप्त हुआ था। जबकि दूसरा दावा आपत्ति हरिरा पंचायत से सरदार जाति को लेकर मिला था। दोनों जगहों के दावा आपत्तियों का पारदर्शी तरीके से निष्पादन कर लिया गया है। बीपीआरओ ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव की प्रशासनिक तैयारी जारों से चल रही है। यह भी पढ़ें- जनसंख्या प्रारूप प्रकाशन के बाद कुर्साकांटा में मिल...