अररिया, मार्च 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस क्रम में कमलदाहा ईदगाह मैदान सहित कुर्साकांटा, डहुवाबाड़ी, कुआड़ी, सुंदरी, गरैया, डुमरिया आदि मजिस्जदों में नमाज अदा कर व एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। नामाज के दौरान पूरी दूनियां में अमन चैन कायम रखने के लिए दुआ मांगे। नामाज पढ़ने को लेकर मुस्लिम भाई सुबह से ही जुटने लगे थे। पर्व को लेकर मुस्लिम भाईयों खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं शांति व विधि व्यस्था बनाए रखने के लिए पुलिस काफी सक्रिय दिखे। कुर्साकांटा पंचायत के पूर्व मुखिया मुश्ताक अलि ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में 30 दिन रोजे रखे जाते हैं, जिसमें हर दिन 15 घंटे रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। इस दौरान...