अररिया, दिसम्बर 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केंद्र सरकार ने गोखरपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे छह लाइन का मार्ग मंजूर कर दिया है। जल्द ही इस एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरु हो जाएगा। छह माह के भीतर टेंडर कर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। एक्सप्रे-वे की कुल लंबाई 568.42 किलोमीटर है। बिहार में 417.15 किलोमीटर बनेगा। जबकि परियोजना के लिए 100 मीटर चौड़ाई भू-अर्जन होगा। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस-वे कुर्साकांटा प्रखंड के नौ गांव होकर गुजरेगी। इनमें से इटाही, परवत्ता, महेशखंुट, महेशखंुट जागीर, भोड़हा, तमकुड़ा, विरबन, जागीर महेशखुंट शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.