अररिया, मार्च 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय सहित बखरी, कपरफोड़ा, बटराहा, डुमरिया, मधुबनी, बीरवन, पलासमनी, तमकुड़ा, सौरगांव, रहटमीना सहित सभी गांवों में बुधवार को रंगो का पर्व होली पारंपरिक तरीके से उल्लास वातावरण में मनाया गया। इस दौरान लोगों ने संगीत के बीच एक दूसरे को रंग व अबीर लगाकर एवं मिठाईयां व पकवान खिलाकर होली का पर्व मनाया और शुभकामना दिए। वहीं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल के बटराहा स्थित आवास पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने समर्थकों व पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को अबीर लगाकर कर बधाई एवं शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियां की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो। इधर होली का पर्व ...