किशनगंज, फरवरी 11 -- ठाकुरगंज। कुर्लीकोट थाना में अवर निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप पर एसपी संतोष कुमार ने कार्रवाई की है। एसपी ने कुर्लीकोट थाना के अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे को भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबित अवर निरीक्षक के खिलाफ कुर्लीकोट थाना में ही कांड संख्या 09/26 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी अरुण सिंह की शिकायत के बाद की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर की गई है। पीड़ित अरुण सिंह ने एसपी संतोष कुमार को दिए आवेदन में आरोप लगाया था कि अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने भूमि विवाद से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान उनसे रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने बातचीत का ऑडियो क्लिप भी रिकॉर्ड कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए ...