जमशेदपुर, जुलाई 28 -- शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को 28 जुलाई मंगलवार से 28 अगस्त तक महादेवशाल स्टेशन पर ठहराव मिला है, ताकि श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो। चक्रधरपुर मंडल से धार्मिक स्टेशन महादेवशाल में पहले टाटा, हावड़ा व पुरी मार्ग की आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव की घोषणा हुई थी। इससे दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-जूनागढ़ एवं कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस, जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस व अन्य ट्रेनें 30 जुलाई से 28 अगस्त तक अप-डाउन में रुकेंगी। ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से झारखंड, ओडिशा व छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।श्रावणी मेला के दौरान रेलवे मंदिर के पास टिकट केंद्र खोलता है, जिससे स्टेशन के काउंटर पर कतार...