जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल में 18 दिन (4 से 24 अप्रैल) और शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल में 11 दिन (4 से 23 अप्रैल परिचाल शिड्यूल) के अनुसार अप-डाउन में रद्द होगा। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेनों के अप्रैल में रद्द होने का पोस्ट वायरल है, लेकिन रेलवे ने अभी पुष्टि नहीं की है। जानकार बताते हैं कि दक्षिण पूर्व मध्य नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन के आसपास लाइन मरम्मत व अन्य आधुनिकीकरण के 5 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...