जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर। शालीमार मुंबई कुर्ला एक्सप्रेस और शालीमार मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल में रद्द नहीं होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से शनिवार को यह आदेश जारी हुआ। पहले नागपुर रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दोनों ट्रेनों का परिचालन 4 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 21 दिन रद्द करने का आदेश हुआ था। दोनों ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा से दर्जनों यात्रियों ने टाटानगर में टिकट एक महीने पूर्व टिकट रद्द कराने लगे थे। इधर, ट्रेन के रद्द नहीं होने की घोषणा से पश्चिम बंगाल, कोल्हान, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्य के यात्रियों को राहत मिली है। हालांकि गोंदिया स्टेशन के आसपास लाइन मरम्मत एवं अन्य तरह की काम के कारण ब्लॉक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...