जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- जमशेदपुर। शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर तक दो अधिक कोच लगाया जाएगा। यात्रियों की भीड़ के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है। एक थर्ड एसी कोच शनिवार से लगाया भी जा रहा है जबकि स्लीपर कोच 10 अक्टूबर को लगना है। शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगने का लाभ टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों के भी यात्रियों को मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...