जमशेदपुर, जुलाई 27 -- जमशेदपुर। शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस को 28 जुलाई से 28 अगस्त तक महादेवशाल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है ताकि, श्रावणी मेला के श्रद्धालुओ को आवागमन में दिक्कत नहीं हो। चक्रधरपुर मंडल के धार्मिक स्थल महादेवशाल में इससे पूर्व टाटानगर, हावड़ा व पुरी मार्ग की आठ एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव की घोषणा हुई थी, जो 30 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रभावी होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा में रेलवे महादेवशाल मंदिर परिसर के पास टिकट केंद्र भी बनाता है, जिससे स्टेशन के काउंटर पर कतार का झंझट नहीं हो। श्रावणी मेला को लेकर दपू जोन ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के रद्द करने का आदेश वापस ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...