कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर, हिटी। अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा एवं कुर्मी महासभा, कुशीनगर की तरफ से कसया के एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुर्मी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को होली की बधाई दी।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जलन से किया गया। वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश्वर सिंह पटेल रहे। अध्यक्षता विवेक सिंह ने की। इस समारोह में बंका सिंह, श्यामबदन, हृदयेश सिंह, गोविंद सिंह पटेल, मुकेश पटेल, अजय पटेल, राजेश सिंह पटेल, मोहन पटेल, अजय कुमार सिंह, रामनरेश पटेल, ध्रुव सिंह पटेल, अरविंद सिंह, यशवंत सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.