धनबाद, जुलाई 24 -- बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत एना इंडस्ट्री कुर्मी बस्ती में गुरुवार को सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है। जब्त कोयले की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, जिसे एना कोलियरी प्रबंधन को सौंप दिया गया है। इससे पहले बुधवार को भी सीआईएसएफ की टीम जेसीबी और पोकलेन मशीन लेकर पहुंची थी। तस्करों ने कोयले को छिपाने के लिए उसके ऊपर मिट्टी डाल रखी थी। मिट्टी हटाने पर भारी मात्रा में कोयला बरामद हुआ, लेकिन बुधवार को टीम बिना कोयला उठाए लौट गई थी। गुरुवार को दोबारा पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंची टीम ने कोयला जब्त कर लिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: केशलपुर में सीआईएसएफ ने जब्त किया 35 टन अवैध कोयला यह भी पढ़ें- Dhanbad News: महुदा में 40 टन अवैध कोयला जब्त यह भी पढ़ें- सीआईए...