बिहारशरीफ, मार्च 10 -- सरमेरा, निज संवाददाता। कुर्मी चेतना महारैली के महानायक पूर्व विधायक सतीश कुमार को सरमेरा बाजार में मंगलवार को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि वे काफी प्रखर नेता थे। मौके पर मुख्य पार्षद सन्नी कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, अशोक कुमार सिंह, संजीव कुमार, विजय कुमार सिंह, विपीन कुमार महतो, प्यारे लाल व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...