साहिबगंज, अप्रैल 14 -- ​साहिबगंज। वाराणसी में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन से लौटने पर मंगलवार को यहां उत्सव बैंक्वेट हॉल में समाज के लोगों ने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल का स्वागत किया। मौके पर समाज के कई वरीय सदस्यों ने प्रेमलाल का स्वागत माला पहनाकर किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने वाराणसी सम्मेलन के मुख्य निष्कर्षों और सामाजिक निर्णयों को साझा किया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, राजनीतिक चेतना और आपसी एकता ही एकमात्र मार्ग है। ​कार्यक्रम में महासभा के स्थानीय पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं ने हिस्सा लिया और फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- यादव महासभा का सम्मेलन संपन्न मौके पर जयप्रकाश सिन्हा, रमण कुमार, संजय पटेल, प्रवीर सिन्ह...