देवघर, मई 31 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से तीन संदिग्ध साइबर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। बता दें कि कुर्मीडीह या आसपास के क्षेत्रों में आए दिन पुलिस और साइबर थाना की टीम द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर ठगी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाता रहा है। पुलिस ने तकनीकी आधार और गुप्त सूचना पर तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को तीनों आरोपियों को साइबर थाना देवघर को सौंपा जाएगा। क्षेत्र में लगातार साइबर क्राइम की सक्रियता से लोग परेशान है। आए दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो सगे भाई साहित तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 मोबाइल और 10 सिम कार्ड बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...