जहानाबाद, मई 13 -- जहानाबाद। 12वी सीबीएसई बोर्ड के नतीजे में कुर्मा संस्कृति विद्यालय के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। स्कूल के विष्णु नारायण ने मानविकी में 94.5 रिया कुमारी ने विज्ञान में 85 प्रतिशत, सर्वज्ञा ने 85 प्रतिशत और सांधवी ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं कॉमर्स में आयुष राज ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पीपीएम स्कूल के छात्रों ने पाई शानदार सफलताविद्यार्थियों की मेहनत और लगन स्कूल के चेयरमेन शंकर कुमार ने कहा कि बच्चों ने अपनी कठिन मेहनत और लगन से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने इन बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन एवं छात्रों के कठिन परिश्रम को दिया। डायरेक्टर ओम नारायण ने छात्रों की इस सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए...