देहरादून, अप्रैल 10 -- कुर्माचंल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर भिटौली त्यौहार की शुभकामना दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। भिटौली त्यौहार विशेष रूप से मायके और ससुराल के बीच प्रेम, स्नेह और अपनत्व को मजबूत करने का कार्य करता है। यह पर्व समाज में रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का भी संदेश देता है। मौके पर कुर्माचंल परिषद केन्द्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...