संवाददाता, जुलाई 16 -- मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के कैथोड़ा गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे का दूसरे बच्चे ने चाकू से कान काट दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, कैथोड़ा गांव निवासी मुजम्मिल का 11 वर्षीय पुत्र अजीम बुधवार शाम अपने घर के पास पड़ोसी अनीस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच बातचीत के दौरान अजीम ने कथित तौर पर पूछा कि कुर्बानी कैसे की जाती है।ऐसे दी जाती है कुर्बानी.और काट दिया कान आरोप है कि इस पर पड़ोसी का एक नाबालिग बच्चा घर के अंदर गया और वहां से च...