कोलकाता, मई 21 -- पश्चिम बंगाल में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) से पहले गोहत्या और कुर्बानी को लेकर बहस तेज हो गई है। पिछले साल बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा से चर्चा में आए आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूँ कबीर ने अब इस मसले पर दो टूक कहा है कि कुर्बानी 1400 साल पुरानी परंपरा है और यह जारी रहेगी। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में बनी राज्य की नई भाजपा सरकार को सीधी चुनौती देते हुए साफ-साफ कहा है कि जब तक यह दुनिया रहेगी, तब तक कुर्बानी जारी रहेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि इस पुरानी परंपरा का पालन करते हुए गाय से लेकर बकरे और ऊंट तक, सबकी कुर्बानी होगी। उनके इस बयान और शुभेंदु सरकार को दी गई सीधी और खुली चुनौती से राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस हालिया सार्वजनिक नोटिस को खुले तौर पर चुनौती द...