उन्नाव, जून 6 -- उन्नाव, संवाददाता। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन सजग है। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। खासकर, कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई। वहीं, मस्जिदों में नमाज और अन्य रस्मों के लिए भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के कैसरगंज मोहल्ला स्थित किला बाजार मंडी में शुक्रवार को बकरों की खूब बिक्री हुई। पशु पालक उस्मान ने बताया कि सलमान ने एक बकरा 70 हजार रुपये में खरीदा है। इसकी कीमत बाजार में सबसे अधिक लगी। उधर, सौ रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही सेवई की भी जमकर खरीदारी की गई। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सुबह 6:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। नमाजियों के बढ़ने पर दो शिफ्ट मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.