जहानाबाद, फरवरी 15 -- किंजर, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर किंजर परमार पट्टी स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए विधायक पप्पू वर्मा पहुंचे। शिव मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उनके साथ पूर्व मुखिया चंदन कुशवाहा, भाजपा नेता संजीत कुमार सिंह, नीतीश कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने पप्पू वर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...