जहानाबाद, अप्रैल 23 -- भीषण गर्मी में जाम से परेशान रहे आम लोग नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा जाम से निजात सड़क अतिक्रमण व बेतरतीब ढंग से छोटे वाहनों को खड़ा करने से हो रही परेशानी कुर्था, निज संवाददाता। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद कुर्था में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। गुरूवार को बाजार क्षेत्र में दिनभर रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं आम लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। कुर्था बाजार स्थित मुख्य सड़क पर रूक-रूक कर जाम लगता रहा। स्कूली छात्र, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी वर्ग घंटों जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुर्था में जाम की समस्या अब स्थायी रूप ले चुकी है। हैरानी क...