जहानाबाद, मार्च 29 -- कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था थाने की पुलिस के द्वारा चलाये गये समकालीन अभियान में चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुर्था थाना की पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न जगहों पर चार अभ्युक्तों को गिरफ्तार किया। जिन पर न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था। कुर्था थाना की पुलिस के द्वारा किये गये छापेमारी में हड़पुर से दो, कुर्था बाजार से एक व बारा गांव से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी में कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार, पीएसआई स्मिता उपाध्याय, नीरज पासवान सहित पुलिस बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...