जहानाबाद, मार्च 20 -- कुर्था, निज संवाददाता। ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कुर्था थाना पुलिस एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कुर्था बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया गया, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति, आपसी भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।इस दौरा...