गंगापार, मार्च 10 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय के आदेश पर थाना उतरांव पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी याकूबपुर गांव निवासी प्रवीण पटेल पुत्र स्व लालजी की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों के बावजूद गिरफ्त में नहीं आ रहा था। ऐसे में न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गवाहों एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में आरोपी की संपत्ति कुर्क की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.