कुर्क की गई फरार आरोपित की संपत्ति
गया, मई 25 -- आमस थाना की पुलिस ने 17 वर्ष पुराने मारपीट मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। एसआई अखिलेश कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस जवान मालहवाडीह गांव पहुंचे और फरार अभियुक्त बिरजू भुइयां के घर से चौखट, किवाड़ समेत अन्य सामान जब्त कर अपने साथ ले गए। एसआई ने बताया कि इसके बाद भी यदि अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं होता है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पड़ोसी के साथ हुई मारपीट मामले में बिरजू भुइयां समेत परिवार के कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। यह भी पढ़ें- बांका : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की घटना के बाद से सभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले के दो कोर्ट वारंटी राजेंद्र भुइयां और रामदेनी भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.