कुर्की व एनबीडब्ल्यू के पांच अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अररिया, जून 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुर्की वारंटी जुबैर मियां तथा न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के चार अभियुक्त शामिल है। रानीगंज थाना क्षेत्र के दिवान टोला वार्ड संख्या 16 के जुबैर मियां को कुर्की मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों में बरबन्ना निवासी अजय मुखिया, टुनटुन मुखिया, धीरेन मुखिया, नाजों मुखिया शामिल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.