जहानाबाद, मार्च 13 -- रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शकूराबाद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य अपराधियों वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शकूराबाद थाने की पुलिस ने मीरगंज गांव से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शकूराबाद थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मीरगंज गांव से कुर्की जब्ती वारंटी तेजन यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं खजुरबाना गांव से इश्तेहार वारंटी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों वारंटी को पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...