बक्सर, जून 1 -- नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने दावथ थाना के कोआथ गांव में छापेमारी कर कुर्की जब्ती के वारंटी सलाउद्दीन मंसूरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोनवर्षा में रहता है। जो मूल रूप से रोहतास जिला के दावथ थाना अंतर्गत कोआथ गांव का रहने वाले है। जिसके विरुद्ध बक्सर कोर्ट द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था। पर सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...