कुर्की की नोटिस चस्पा होते ही शाम को हाजिर हुआ आरोपी
मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले में चोरी के प्रयास के आरोपी के घर सुबह पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की। उधर शाम को आरोपी हाजिर हो गया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व चोरी के प्रयास मामले में आरोपी रामबाग निवासी नंदलाल फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। आरोपी के घर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा की गई। उधर शाम को आरोपी खुद ही हाजिर हो गया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.