कुर्की करने पहुंची पुलिस तो दुष्कर्म के आरोपित ने किया सरेंडर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। युवती से दुष्कर्म करने के आरोपित भोजपुर के मुफस्सिल (बीबीगंज) थाना के चितकुंडी गांव निवासी नकुल कुमार यादव के घर की कुर्की करने शुक्रवार को अहियापुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपित भागा-भागा विशेष कोर्ट (एससी /एसटी) में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।उसके विरुद्ध पिछले वर्ष एक जुलाई को नेटवर्किंग कंपनी में काम करने वाली युवती ने अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। नकुल भी उसी नेटवर्किंग कंपनी में काम करता था। युवती ने बताया कि पहले अकेले में पाकर नकुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान गर्भवती होने पर उसका कई बार गर्भपात कराया। इसके बाद वह शादी के वादे से पलट गया। उसके अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि वह इस मामले में फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.