हाजीपुर, सितम्बर 22 -- पातेपुर संवादसूत्र प्रखंड क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के सनोज सिंह, पिता सकल सिंह ग्राम चकफैज गांव निवासी, बूटन राय पिता रामप्रीत लखीमपुर मौदह दोनों थाना हरलोचनपुर सुक्की के घर कुर्की करने पहुंची पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। बता दें कि दोनों 2005 एवं 2006 से एक मामले में फरार थे। जिससे दोनों पर कुर्की ज़ब्त वारंट हो गया था। जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए हरलोचनपुर थानाध्यक्ष हरे राम पासवान एवं अवर निरीक्षक उमेश चंद्र रविवार को दलबल के साथ कुर्की ज़ब्ति करने पहुंचे थे। वहां सनोज सिंह ने ज़मानत पर होने का पेपर दिखाया। वहीं बूटन राय का निधन हो गया है। इसके कारण पुलिस को लौटना पड़ा। इस संबंध में हरलोचनपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि यह दोनों केस की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक वैशाली को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.