भागलपुर, जनवरी 31 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बभनगामा और सोनवर्षा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुर्की का वारंटी बभनगामा गांव निवासी पंकज भगत और एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) का आरोपी सोनवर्षा गांव निवासी निवास कुंवर है। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...