कटिहार, जुलाई 17 -- कटिहार। भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद तारिक अनवर के द्वारा 25 जून को कटिहार जिले के कुरेठा रेलवे स्टेशन पर रेलयात्रियों को हो रही असुविधाओं , ट्रेनें ठहराव एवं अन्य संबंधित समस्याओं के संबंध में भेजे गए पत्र का संज्ञान लिया है। कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि रेल मंत्री ने अपने उत्तर में सांसद को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि आपके द्वारा उठाए गए सभी विषयों की जांच कराई जा रही है तथा जांच पूरी होने के उपरांत आवश्यक एवं उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। कटिहार के रेल यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा और बेहतर रेल सेवाओं के लिए सांसद तारिक अनवर निरंतर प्रयासरत हैं। जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता है, और इन विष...