बांका, दिसम्बर 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के कुरूमटांड़ जंगल के समीप मंगलवार को वन विभाग ने छापेमारी कर चार ट्रैक्टर सखुआ लकड़ी जब्त की। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रेंजर राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कुरूमटांड़ जंगल में कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। रेंजर राजेश कुमार के निर्देश पर वनपाल प्रिंस कुमार के नेतृत्व में वन विभाग टीम एवं कटोरिया पुलिस जंगल की ओर रवाना हुई। टीम मौके पर पहुंची, तो लकड़ी की कटाई के बाद छंटाई की जा रही थी। टीम ने मौके से सभी लकड़ी को जब्त कर चार ट्रैक्टर में लादकर वन परिसर कटोरिया पहुंचाया। जबकि कुछ पेड़ों की छंटाई नहीं होने से वहां छोड़ दिया गया। वनपाल ने बताया कि स्थल पर मौजूद लकड़ियों को भी जब्त कर लिया जाएगा। इधर,...