रिषिकेष, मई 23 -- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने शनिवार को कुरुक्षेत्र तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं के निशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था कराने पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज को सम्मानित किया। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्यालय प्रमुख व जयराम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा ने कहा कि हाल ही में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के 40 सदस्य कुरूक्षेत्र तीर्थ स्थल गए थे। तीर्थस्थल के भ्रमण के दौरान ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के निर्देशानुसार जयराम विद्यापीठ में संगठन सदस्यों के लिए निशुल्क ठहराव और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। मौके पर संगठन के महासचिव एसपी अग्रवाल, व...