लातेहार, सितम्बर 25 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरूंद घाटी में शुक्रवार करीब चार बजे सीमेंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि ट्रक बोकारो से सीमेंट लेकर महुआडांड़ आ रहा था। चालक के अनुसार, सामने आए एक बोलेरो को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...