हरिद्वार, जनवरी 22 -- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड एवं हरियाणा के जिला और महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के परिवार से भेंट की। इसी क्रम में हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग अपने परिजनों के साथ राहुल गांधी से मिले। गर्ग ने राहुल को हरिद्वार क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों से रूबरू करवाया। गर्ग के पिता विपिन ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान भावुक होकर कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य का क्षण है कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की तीसरी पीढ़ी से मिलने का अवसर मिला है। इससे पूर्व वे देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भी भेंट कर चुके हैं। गर्ग की मां और पूर...