प्रयागराज, जनवरी 22 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में चल रहे शिल्प मेले के अंतर्गत गुरुवार को मुक्ताकाशी मंच पर आरंभ रंगमंडल संस्था की ओर से नाटक कुरुक्षेत्र का मंचन किया गया। संस्था की सचिव ऋतिका अवस्थी के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुति के जरिए कलाकारों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, दर्शन व महाभारत के शाश्वत मूल्यों से रूबरू कराया। कलाकारों ने अर्जुन की मानसिक दुविधा, कर्म के महत्व व मानव जीवन से जुड़े नैतिक प्रश्नों को सजीव अभिनय व प्रभावी संवाद के साथ मंच पर जीवंत किया। मंच पर कृष्ण की भूमिका में शिवांक द्विवेदी, अर्जुन की भूमिका में शुभेंदु व धृतराष्ट्र की भूमिका में निमिष के अभिनय को दर्शकों की सराहना मिली। मंच सज्जा अंकित तिवारी, प्रकाश व्यवस्था नीलकांत तिवारी, वस्त्र विन्यास श्रेया सिंह व संगीत हर्षिता निषाद ...