फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कुरुक्षेत्र में छह पटवारियों के निलंबन के विरोध में जिले के सभी पटवारी और गिदावर सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सेक्टर-12 स्थित कार्यालय परिसर में एकत्र होकर सरकार की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना पूरी जांच और उचित सुनवाई के की गई कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के कारण जिले में राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित रहे, जिससे आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में कुल 30 पटवारी और 5 गिदावर कार्यरत हैं, जो सभी हड़ताल में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कृष्णपाल पटवारी, जावे...