कुरुक्षेत्र की कैनाल में डूबे छात्र का गांव पहुंचा शव पहुंचा
बदायूं, जुलाई 2 -- बिसौली, संवाददाता। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित कैनाल में डूबे बिसौली के 17 वर्षीय छात्र का शव तीसरे दिन बरामद होने के बाद बुधवार को उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया और पूरे गांव में शोक छा गया।
घटना का विवरण बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर के रहने वाले 17 वर्षीय रोहित जाटव का शव बुधवार सुबह हरियाणा के कुरुक्षेत्र से उसके पैतृक गांव लाया गया। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मामा राजवीर सिंह निवासी बड़ा राजपुर थाना अलीगंज बरेली के साथ कैनाल नहर में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। मामा ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर हरियाणा कैनाल विभाग और गोताखोरों ने तलाश अभियान शुरू कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.