संतकबीरनगर, मई 5 -- संतकबीरनगर/मगहर, हिटी। मगहर स्थित संत कबीर अकादमी प्रेक्षागृह में सोमवार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय "बहू-बेटी सम्मेलन" कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी, डीएम आलोक कुमार,एसपी संदीप कुमार मीना ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीजी जोन गोरखपुर की इस अभिनव पहल का उद्देश्य घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और अन्य सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाना है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को अधिकारों के लिए किया जागरूक महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहल डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि मिशन शक्ति के पांचवें चरण का फीडबैक अत्यंत सकारात्मक रहा है तथा जनसामान्य, विशेषकर महिलाओं द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के इस अभियान को सराहा गया है। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा पर विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.