लातेहार, मई 4 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के गाड़ी गांव स्थित लोदमदाग टोला में रविवार को बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज प्रखंड के अनुसूचित जनजाति आदिवासी समाज की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव ने की। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। यह भी पढ़ें- कैंडल मार्च कर निर्मम हत्या का जताया विरोधबैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक को संबोधित करते हुए जिला पहड़ा राजा प्रभुदयाल उरांव ने कहा कि वर्तमान समय में आदिवासी समाज में कुछ नई कुरीतियां जन्म ले रही हैं, जो समाज के लिए हानिकारक हैं। इन पर रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिना निमंत्रण किसी भी शादी या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल न हों। साथ ही दसवीं कक्षा तक के युवक-युवतियों को व्यक्तिग...