वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संत गाडगे महाराज एक महान कर्मयोगी थे। उन्होंने अंधविश्वास और पाखंड पर कड़ा प्रहार करते हुए समाज को शिक्षित होने का मार्ग दिखाया।लल्लापुरा स्थित सीताराम भवन में रविवार को महान समाज सुधारक और स्वच्छता के अग्रदूत राष्ट्रसंत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर ये बातें बतौर मुख्य अतिथि, भारतीय जीवन बीमा निगम की सहायक मंडलीय प्रबंधक सहारा देवी ने कही। 'कन्नौजिया फ्रेंड्स सर्किल' द्वारा आयोजित इस समारोह में वक्ताओं ने संत गाडगे के जीवन दर्शन को आधुनिक समाज के लिए प्रेरणापुंज बताया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं संत गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और मे...